उत्तर प्रदेश के ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जीते 67 पदक

खेलपथ संवाद

गोरखपुर। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 19 से 21 अगस्त तक हुई सब जूनियर नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण सहित कुल 67 मेडल जीते।

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव ने खेलपथ को बताया कि सब जूनियर नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 मेडल जीते जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत तथा 19 कांस्य पदक शामिल हैं। श्री यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा सबसे अधिक 94 पदक जीतकर ओवरआल चैम्पियन रहा। उत्तर प्रदेश 67 पदक के साथ दूसरे तथा  राजस्थान 61 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए प्रशिक्षक अंशुल निर्वाल,  टीम मैनेजर करुणेश मणि पाठक, उत्तर प्रदेश के तकनीकी निदेशक विकास कुमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के सचिव धर्मेन्द्र  एवं अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शाबासी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।  

                  

 

रिलेटेड पोस्ट्स