भारतीय टीम में सोनीपत की चार खिलाड़ी

महिला हॉकी विश्व कप 17 जुलाई से
खेलपथ संवाद
सोनीपत।
नीदरलैंड और स्पेन में एक जुलाई से 17 जुलाई तक होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में सोनीपत हॉकी अकादमी की नेहा गोयल, निशा, ज्योति और शर्मिला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके भारतीय टीम में चयन पर अकादमी में खुशी की लहर है।  
अकादमी के प्रेस संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि उपरोक्त खिलाड़ी पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुकी हैं। जबकि नेहा, निशा व शर्मिला टोक्यो ओलम्पिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके चयन पर अकादमी की कोच द्रोणाचार्य अवार्डी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच, कुलदीप सिवाच, अनिल डबास, प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के पदाधिकारी अनिल धीमान, अजय सरोहा, मनिंदर कादियान व सभी प्लेयर्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स