1500 खिलाड़ी सोनीपत में दिखा रहे कौशल

खेलों से होता है संस्कृति का आदान-प्रदान
सोनीपत।
मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (एमएनएसएस) राई में अखिल भारतीय इंडियन पब्लिक स्कूल कॉन्फ्रेंस (आईपीएससी) प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राई के विधायक मोहन लाल ने खेलों की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने शानदार कोरियोग्राफी और समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुए नृत्य पेश किया। 
प्रधानाचार्य और निदेशक कर्नल अशोक मोर ने देशभर के 13 राज्यों से पहुंची 21 स्कूलों की टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 1500 खिलाड़ी अपना कौहर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों को बड़ा खेल मंच प्रदान करती हैं, बल्कि संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए एकीकरण के रूप में भी कार्य करती हैं। विधायक मोहन लाल ने खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अमर ज्योति समावेशी स्कूल, दिल्ली और मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई के दिव्यांग बच्चों के बीच एक मैत्री बॉस्केटबाल मैच का आयोजन किया गया। मैत्री मैच के मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय हुड्डा थे।

 

रिलेटेड पोस्ट्स