पारम्परिक मराठी लुक में नजर आईं सारा तेंदुलकर

शादी समारोह में शामिल हुआ सचिन तेंदुलकर का परिवार
मुम्बई।
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आईपीएल में 2022 में लगातार सुर्खियों में रही हैं। इस सीजन मुंबई की टीम ने भले ही बेहद खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन सारा अधिकतर मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रही थीं। अब सारा का नया लुक सामने आया है। इस बार सारा अपने पारम्पिक अंदाज में दिखाई दी हैं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारम्परिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
सारा तेंदुलकर इस शादी में कलश लेकर किसी रस्म में भी शामिल हुईं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी। इस शादी में सारा पूरी तरह से पारम्परिक मराठी अंदाज में तैयार हुई थीं। उनके गहने से लेकर गजरे और साड़ी तक हर चीज में मराठी अंदाज झलक रहा था। उन्हें पहली बार साड़ी में देखा गया।
शादी के अन्य कार्यक्रम में सारा सफेद रंग के शूट में भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बाकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात की। सारा अपनी पढ़ाई के चलते लंबे समय तक लंदन में रही थीं। इस दौरान कम समय के लिए ही भारत आती थीं। शादी में सचिन तेंदुलकर भी नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आए। शादी मुंबई के जेडब्लू होटल में हुई थी। शादी की तस्वीरें फोटोग्राफर समीर वसाईकर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं।  
शादी में सचिन अलग-अलग रस्मों में शामिल हुए और मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी शादी हुई। शादी में सचिन नीले रंग के कुर्ते में दिखे। सारा तेंदुलकर हाथ में कलश लेकर शादी के रीति-रिवाज पूरे करती नजर आईं। उनके साथ दूसरी लड़कियां भी कलश लेकर उनका साथ निभाती दिखाई दीं। 

रिलेटेड पोस्ट्स