खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एमपी को 16 मेडल

पांच विश्वविद्यालय ही जीत सके पदक

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। मंगलवार को बेंगलूरु में समाप्त हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण में मध्य प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों ने कुल 16 मेडल जीते हैं, जिनमें सात स्वर्ण, छह रजत तथा तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

10 दिन तक चले इन खेलों में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक सहित कुछ छह पदक जीतकर मेडल सूची में 26वां स्थान हासिल किया वहीं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय दो स्वर्ण, तीन रजत सहित पांच पदक जीतकर 27वें नम्बर पर रहा।

जीवाजी विश्वविद्यालय दो स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक सहित तीन पदकों के साथ 40वें स्थान पर रहा तो महिला हॉकी में जीते एक स्वर्ण पदक के साथ आईटीएम विश्वविद्यालय को सूची में 65वां स्थान मिला। इन खेलों में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को एक कांस्य पदक नसीब हुआ और उसे मेडल सूची में 132वां स्थान मिला। हम आपको बता दें कभी खेलों में अपनी बादशाहत रखने वाले देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर को एक भी पदक नसीब नहीं हुआ।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण में 189 विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की थी जिसमें 142 विश्वविद्यालयों ने मेडल सूची में स्थान सुनिश्चित किया है। 71 विश्वविद्यालयों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जरूर जीता है। इन खेलों में 259 स्वर्ण, 258 रजत तथा 335 कांस्य पदक दिए गए। मेजबान जैन यूनिवर्सिटी को पहला स्थान मिला।

  

  

रिलेटेड पोस्ट्स