एमपी महिला हॉकी अकादमी ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया अण्डर-21 वूमेन हॉकी लीग 
खेलपथ संवाद
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) का फायनल फेज खेला जा रहा है। इस फेज के दो पूल में 10 टीमें भागीदारी कर रही हैं। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है। रविवार को खेले गए पूल-ए के मैच में म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने उत्तर प्रदेश हॉकी टीम को 3-2 से परास्त किया।
मुकाबले के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी कंचन कुमारी ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 15वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की कप्तान सोनिया कुमरे ने फील्ड कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति सरवन ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी वन्दना पटेल ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 60वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति सरवन ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को 3-2 से विजय दिलायी। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम ने 3 जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप-ए में 10 अंक अर्जित कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं। सेमीफाइनल मुकाबला 29 मार्च को 3ः00 बजे म.प्र. हॉकी अकादमी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत के मध्य खेला जायेगा। 

रिलेटेड पोस्ट्स