संग्राम सिंह यादव को जिताओ, यूपी के खेल बचाओ से गूंजा फेफना

सैकड़ों प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के खिलाफ भरी हुंकार

खेलपथ संवाद

बलिया। शुक्रवार को बलिया जिले की फेफना विधान सभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के सैकड़ों प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के खिलाफ प्रचार कर संग्राम सिंह यादव का पक्ष काफी मजबूत कर दिया है। अपने प्रचार में प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने संग्राम सिंह यादव को जिताओ, यूपी के खेल बचाओ का नारा दिया है।

गौरतलब है कि उपेन्द्र तिवारी इस सीट से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। उनकी जीत की हैटट्रिक में इस बार संग्राम सिंह के समर्थक ही नहीं दूसरे जिलों के खेल प्रशिक्षक भी रोड़ा बन गए हैं। आज खेल मंत्री के खिलाफ प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रचार ने इस विधान सभा क्षेत्र में संग्राम सिंह यादव को काफी मजबूती प्रदान कर दी है। संग्राम सिंह के पक्ष में प्रचार करने वालों में समाजवादी पार्टी स्पोर्ट्स विंग के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा धारक खेल प्रशिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

यह उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के इतिहास में शायद पहला मौका होगा जब किसी खेल मंत्री के खिलाफ प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने मोर्चा सम्हाला हो, वह भी दूसरे जिले के खेलों से जुड़े लोगों ने। हम आपको बता दें कि खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी वैसे तो काफी कद्दावर राजनीतिज्ञ माने जाते हैं लेकिन खेल मंत्री के रूप में इनका कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा है। इनके कार्यकाल में जहां मार्च 2020 में 377 अंशकालिक खेल प्रशिक्षक निकाले गए वहीं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल बदलने के लिए बाध्य किया गया। इतना ही नहीं इनके ही कार्यकाल में तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज तथा आवासीय खेल छात्रावासों में ताला जड़ा गया।

    

 

रिलेटेड पोस्ट्स