दुबई में कबड्डी खेलेंगी मऊ गांव की पांच छोरियां

200 महिला खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन
गुरुग्राम।
वूमेन कबड्डी लीग में मऊ गांव की छोरियों को डंका दुबई में बजेगा। पटौदी के लिए यह पहली बार है जब एक साथ पांच महिला खिलाड़ी विदेशी धरती पर खेलने के लिए जाएंगी। सभी लड़कियां मऊ गांव की रहने वाली हैं और इनका चयन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को परखने के बाद किया गया है। 
महिला खिलाड़ियों के कोच दीपक के अनुसार दुबई में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए निकिता पुत्री कर्णसिंह, भोती पुत्री बलबीर सिंह, रितिका पुत्री आजाद सिंह, अलका पुत्री सतपाल सिंह व सीमा पुत्री राजबीर का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राजस्थान की टीम की ओर विदेशी धरती पर धाक जमाएंगी। 
इन खिलाड़ियों में से कुछ राष्ट्रीय स्तर पर अपने दम का प्रदर्शन कर चुकी हैं। महिला कबड्डी लीग अप्रैल 2022 में दुबई में आयोजित होना है। इसके चलते खिलाड़ियों को पासपोर्ट समेत दूसरे जरूरी कागजात तैयार कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विजेता खिलाड़ियों को लाखों रुपए के नगद इनाम के साथ-साथ दूसरी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा।

रिलेटेड पोस्ट्स