मुझे मंदिर जाना बहुत पसंद है नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इन दिनों अपने घर पर आराम कर रही हैं। वह ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं और 15 अगस्त को दिल्ली आने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मंदिर जाना पसंद है और जब मौका मिलता है तो मैं ऐसा करती हूं। विश्व चैम्पियनशिप से पदक लेकर आना, वो भी पांच बार मायने रखता है। एशियन गेम्स में, कामनवेल्थ गेम्स .......
सेमीफाइनल में हार से दिल टूटा पर हौसला नहीं हाराः मनप्रीत खेलपथ संवाद जालंधर। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल में हार से हमारा दिल जरूर टूटा पर हौसला नहीं। हमने हार नहीं मानी। जीत हार का दिन होता है। कई बार टीम अच्छा खेलती है लेकिन भाग्य साथ नहीं देता है। अंतिम चार में भाग्य ने बेलिज्यम का साथ दिया। हम निराश नहीं हुए। मनोबल न गिरे, इसलिए सारी टीम को मोटिवेट किया और उनमें जोश भरा कि अभी भी कांस्य पदक की उम्म.......
नवोदित पहलवानों को कड़ी मेहनत की सलाह खेलपथ संवाद सोनीपत। टोक्यो ओलम्पिक खेलों में रजत पदक विजेता रवि दहिया ने कहा कि कुछ दिन विश्राम करने के बाद वह पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर अभ्यास के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि फाइनल में प्रतिद्वंदी ने उनसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अपने पहले ओलम्पिक में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है और कमियों को दू.......
पीटी ऊषा और अंजू बॉबी ने की सराहना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय एथलेटिक्स के कुछ महान खिलाड़ी भावुक हो गये जबकि कुछ इस नयी शुरूआत से काफी खुश थे। इन सभी ने उनकी उपलब्धि को देश के खेल इतिहास के लिये महत्वपूर्ण और बदलाव लाने वाला क्षण करार दिया। महान एथलीट पीटी ऊषा ने केरल से अपने घर से कहा, ‘नीरज ने जब स्वर्ण पदक जीता, मैं भावुक हो गयी। यह ऐतिहासिक क्षण है.......
पहले ही ओलम्पिक में चांदी का पदक जीतना बड़ी बात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने भारत की झोली में एक और रजत पदक डाल दिया। इसी के साथ वे ओलम्पिक में रजत पदक पाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इनसे पहले यह कीर्तिमान सुशील कुमार के नाम था। रवि को पूर्व पहलवान उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। उनका मानना है कि रवि ने पहले ओलम्पिक में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर देश को काफी कुछ दिया है। अगर वे ऐस.......
कांस्य जीतने के लिए किया प्रेरित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चीनी ताईपे की ताई जू यिंग से सेमीफाइनल में हार के बाद पीवी सिंधू का रो-रो कर बुरा हाल था। हालात ऐसी थी मानों उनका ओलम्पिक में दोबारा पदक जीतने का सपना टूट गया हो। यहां कोरियाई कोच पार्क ताई संग के शब्द सिंधू के लिए वरदान बन गए। पार्क ने आंसुओं में डूबी सिंधू से कहा कि उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। कांस्य पदक चौथे स्थान से कहीं बेहतर है। सिंधू ने खुलास.......
शाकाहारी हैं डिस्कस थ्रोवर कमलप्रीत कौर पनीर की सब्जी, आलू के पराठे, चावल के दम पर ओलम्पिक तक का सफर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शाकाहार के दम पर सुशील कुमार जैसे पहलवानों के ताल ठोकनें के उदाहरण मौजूद हैं, लेकिन एथलेटिक्स की थ्रो इवेंट में शाकाहारी एथलीटों की कल्पना मुश्किल है। थ्रोअरों को भुजाओं और शरीर में ताकत लाने के लिए देर-सवेर नॉनवेज शुरू ही करना पड़ता है, लेकिन हाल ही में 66.59 मीटर के राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ डिस्कस फें.......
हॉकी कप्तान मनप्रीत ने किया खुलासा नई दिल्ली। देश का ज्यादातर हिस्सा जहां गर्मी में झुलस रहा है वहीं भारतीय हॉकी टीम ओलम्पिक पदक के लिए दोपहर की तपती धूप में तैयारियां कर रही है। ऐसा नहीं कि हॉकी टीम को मजबूरी में दोपहर की तपती धूप में तैयारियां करनी पड़ रही हैं। ओलम्पिक पदक के लिए यह रास्ता टीम मैनेजमेंट ने खुद निकाला है। कप्तान मनप्रीत सिंह का कहना है कि टोक्यो में उन्हें गर्म और उमस भरा मौसम मिलने वाला है। फिर भारतीय टीम के ज्यादा.......
निक्की प्रधान का कहना टोक्यो ओलम्पिक में हर मैच करो या मरो का होगा खेलपथ संवाद बेंगलूरु। झारखंड की ओर से ओलम्पिक खेलने वाली स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह मानती हैं कि ओलम्पिक खेलों में भारतीय टीम का हर मैच करो या मरो का होगा। हम सब यही सोच कर उतरेंगे कि इस मैच के आगे भी कुछ नहीं। इसे जीत लें तो फिर अगला लक्ष्य तय करेंगे। बेंगलुरु में चल रहे भारतीय हॉकी टीम के कैंप में टीम के स.......
ओलम्पिक में 125 से 140 खिलाड़ियों के जाने की सम्भावना टाइम्स आफ इंडिया को दिया साक्षात्कार नई दिल्ली। एक तरफ टोक्यो ओलम्पिक के आयोजन को लेकर जहां उहापोह की स्थिति बनी हुई है वहीं भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा है कि टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारत की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए 'ओलम्पिक चालू है' और हमारी तरफ से राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों को यह स्पष्ट संदेश हैं। 'टाइम्स.......
