धावक हिमा दास डोपिंग के आरोप से बरी

नाडा के अपील पैनल ने लिया अंतिम फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला एथलीट हिमा दास डोपिंग के आरोपों से मुक्त हो चुकी हैं। बीते साल हिमा दास को 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देने के कारण निलम्बन झेलना पड़ा था। हालांकि, डोपिंग निरोधक अनुशासन पैनल ने उन्हें बरी कर दिया था। अब अपील पैनल ने भी अंतिम रूप से सभी आरोपों से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में राष्ट्रीय डोपिंग.......

टूटा सूटकेस देख रानी रामपाल का एयर इंडिया पर फूटा गुस्सा

महिला हॉकी खिलाड़ी ने सूटकेस टूटने पर व्यवस्थाओं पर कसा तंज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने एयर इंडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। रानी ने एयर इंडिया के स्टाफ पर उनके सामान को अच्छे से नहीं रखने का आरोप लगाया है। रानी ने रविवार को सोशल मीडिया पर टूटे सूटकेस की फोटो डाली और एयरलाइंस पर निशाना साधा। भारतीय महिला हॉकी टीम की यह स्टार खिलाड़ी अमेरिका और कनाडा में छुट्टियां मनाने गई थीं। हालांकि,.......

पीटी ऊषा पर लगा तानाशाही से काम करने का आरोप

भारतीय ओलम्पिक संघ के सदस्यों ने आईओसी को लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में चला आ रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और अब अध्यक्ष पीटी उषा पर तानाशाही से काम करने का आरोप लगाया गया है। उषा और कार्यकारी परिषद के कुछ सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है और अब इसने एक नया मोड़ ले लिया है। आईओए का विवाद अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) तक पहुंच गया है। दरअसल, 12 सदस्यों ने आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जेर.......

पाकिस्तानी दल ने थामा भारत का झंडा

ओलम्पियाड चैम्पियन टीम इंडिया के साथ खिंचवाई तस्वीर खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत ने इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला, दोनों टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ही नहीं पाकिस्तानी शातिरों ने भी मनाया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर एक नजीर पेश की।  चेस ओलम्पियाड के इतिहास में भारत ने पहली बार दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण जी.......

शतरंज ओलम्पियाड चैम्पियनों को मिलेगी सवा तीन करोड़ रुपये ईनामी राशि

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने की घोषणा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने 45वें शतरंज ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए ईनामी राशि का एलान किया है।एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बुधवार को सम्मान समारोह के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि ओलम्पियाड में जीतने वाली टीमों को तीन करोड़ 20 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। विजेता टीम के प्रत्येक सदस्.......

‘धमकी भरे पत्रों’ से आईओए में मचा घमासान

आज ओलम्पिक में हुए अतिरिक्त खर्चों पर होगी चर्चा  अधिकांश कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष पीटी ऊषा से नाराज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पत्र-पत्र के खेल से भारतीय ओलम्पिक संघ में घमासान छिड़ गया है। कुछ कार्यकारिणी सदस्य भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा की कार्यशैली से खासे नाराज हैं। आज आईओए की होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में तय बिंदुओं से हटकर कुछ अन्य बिंदुओं पर बवाल मच सकता है। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की बृह.......

वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने धोखाधड़ी से खोला बैंक खाता

भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष पी.टी. ऊषा ने लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) की तदर्थ संस्था को राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के पैन कार्ड का धोखाधड़ी से बैंक खाता खोलने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। तदर्थ समिति को लिखे अपने पत्र में, आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा ने आरोप लगाया कि बैंक खाता उनकी पूर्व स्वीकृति के बिना खोला गया है और कथित तौर पर इस खाते का संचालन समिति के अध्यक्ष और एक .......

कलिकेश सिंह देव बने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नए अध्यक्ष

चुनाव में वीके ढल को 36-21 से हराया, 2025 तक रहेंगे पद पर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को हुए चुनावों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वीके ढल को 36-21 से हराया। यह पद पिछले साल से खाली था। ऐसे में ओडिशा के पूर्व सांसद एनआरएआई के दैनिक कामकाज की देखभाल कर रहे थे। पिछले साल रणिंदर सिंह ने इस पद से इस्तीफा दिया था। पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश ज.......

डेविड कप खेलने के लिए सुमित नागल ने मांगी मोटी फीस?

एआईटीए ने किया दावा, सामने आई नागल की प्रतिक्रिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पीठ में खिंचाव का हवाला देते हुए स्वीडन के खिलाफ हाल ही में डेविस कप मुकाबले से हटने का फैसला किया था। हालांकि, इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने गुरुवार को बड़ा दावा किया है। एआईटीए का कहना है कि नागल ने डेविस कप मुकाबले में खेलने के लिए 50000 यूएस डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) की वार्.......

शटलर मालविका ने पेरिस ओलम्पिक पदक विजेता को हराया

चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलपथ संवाद चांग्झू (चीन)। भारत की मालविका बंसोड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हराया।  दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट बचाए और इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी तुनजुंग को 46 मिनट में .......