राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए वैभव खरे

खेलपथ संवाद

दतिया। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निःशक्तजन कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की 20 प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं को चयनित कर राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के लिए दतिया से श्री वंश गोपाल लोक कल्याण समिति के संचालक वैभव खरे को भी सम्मानित किया गया।

उक्त सम्मान से श्री खरे को दिल्ली स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य आयुक्त निःशक्तजन भारत सरकार रंजन मुखर्जी एवं प्रबोध कुमार सेठी संयुक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री खरे अपनी संस्था के माध्यम से हमेशा दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु कार्य करते रहते हैं। वर्तमान में श्री खरे जिला विकलांग संघ के अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग समिति में सदस्य के रूप में भी श्री खरे को नामित किया गया है। श्री खरे को यह सम्मान मिलने पर समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवीजनों ने बधाइयां दी हैं। बधाई देने वालों में आनंद शुक्ला, कपिल दुबे, अजय प्रताप सिंह परिहार (काका), राधा बल्लभ गुप्ता, उत्तम शुक्ला आदि लोगों ने बधाइयां दी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स