रनिंदर सिंह चौथी बार बने अध्यक्ष

राष्ट्रीय राइफल संघ के चुनाव में प्रतिद्वंदी को 56-3 से हराया
खेलपथ संवाद
मोहाली।
रनिंदर सिंह चौथी बार भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में बीएसपी के सांसद श्याम सिंह यादव को 56-3 से हराया। रनिंदर अब 2021 से 2025 तक, चार साल के लिए इस पद पर काबिज रहेंगे। 
रनिंदर सिंह एक बार फिर से भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। 54 वर्षीय रनिंदर चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में बीएसपी के सांसद श्याम सिंह यादव को 56-3 से हराया। रनिंदर अब 2021 से 2025 तक, चार साल के लिए इस पद पर काबिज रहेंगे। मोहाली में हुए चुनाव में कंवर सुल्तान सिंह ने डीवी सीताराम राव को हराया और नए महासचिव बने वहीं रणदीप मान कोषाध्यक्ष बने। 
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ से मान्यता मिली हुई है। इसके अलावा एशियाई निशानेबाजी महासंघ, राष्ट्रमंडल निशानेबाजी संघ, दक्षिण एशियाई निशानेबाजी संघ और भारतीय ओलम्पिक संघ से भी मान्यता मिली है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राइफल संघ के अंतर्गत 53 राज्य संघ आते हैं। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय, राज्य, जिला और क्लब स्तर पर नियमित तौर पर टूर्नामेंट होते रहते हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स