दीपक समेत एसएसबी के सभी पांचों मुक्केबाजों का जलवा

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की जीत
खेलपथ संवाद
बेल्लारी।
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दीपक कुमार (51 किलोग्राम) की अगुवाई में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दूसरे दिन अपना दबदबा बनाते हुए सभी पांच मुकाबले जीते। स्ट्रेंजा मेमोरियल के रजत पदक विजेता ने पहले दौर में बिहार के अमन कुमार को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। 
वरूण सिंह (48 किलोग्राम) और आकाश (54 किलोग्राम) ने सर्वसम्मत फैसले में क्रमश: तेलंगाना के डोनाल्ड जानुमाला और अखिल भारतीय पुलिस के रॉकी को हराया। दलवीर सिंह तोमर (64 किलोग्राम) और नवीन बूरा (71 किलोग्राम) भी दूसरे दौर में पहुंच गए। 
उत्तर प्रदेश के जावेद (51 किलोग्राम) और चंडीगढ़ के रोहित कुमार (64 किलोग्राम) भी दूसरे दौर में पहुंच गए। कर्नाटक के रेयान एमडी (67 किलोग्राम) ने दिल्ली के भूपेश रूहाल को 4-0 से हराया। महाराष्ट्र के अजय पेंडोर (51 किलोग्राम) व यश गौड़ (64 किलोग्राम) ने भी अगले दौर में जगह बनाई।

रिलेटेड पोस्ट्स