पेशेवर कोचिंग से ही भारतीय महिला खिलाड़ियों का जीत प्रतिशत बढ़ेगाः पीवी सिंधू

खेलपथ संवाद
पुणे।
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है तो पेशेवर कोचिंग उनके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग का मौका मिलता है तो उनके प्रतिनिधित्व और जीतने के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है। 
सिंधू ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। वह ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और कुल दूसरी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स