अमेरिका काे पहली बार महिला वॉलीबॉल का स्वर्ण

टोक्यो। अमेरिका ने ब्राजील को रविवार को 3-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की। वर्ष 1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते लेकिन टोक्यो खेलों से पहले कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थी। 
अमेरिका को 2008 और 2012 में ब्राजील के खिलाफ ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की। लारसन इससे पहले 2012 में रजत और पांच साल पहले रियो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स