शॉटपुट स्पर्धा में भारत को झटका

तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके
टोक्यो।
टोक्यो ओलम्पिक का 12वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं बीता। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके तो पहलवान सोनम मलिक भी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गई हैं। मंगोलिया की पहलवान खुरेलखू बोलोर्टुया की हार के बाद उनका कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया। खरेलखू को 62 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल तैयबे मुस्तफा ने 10-0 से हराया। खुरेलखू अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो सोनम को रेपचेज राउंड में खेलने का मौका मिलता और उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका था। 
62 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को खुरेलखू बोलोर्टुया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सोनम पहले मुकाबले में आगे थीं लेकिन मंगोलियाई पहलवान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। बोलोर्टुया को तकनीकी आधार पर 2 अंक मिले जिसके चलते वह मुकाबला जीतने में सफल रही थी।
भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे। तेजिंदरपाल का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। उन्होंने इस स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से निराश किया। उनका बेस्ट थ्रो 19.99 मीटर का रहा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में फाउल किया।

रिलेटेड पोस्ट्स