स्कूली छात्रा ने दिलाया अमेरिका को तैराकी का गोल्ड

टोक्यो। अमेरिका की स्कूली छात्रा लीडिया जेकोबी ने टीम की अपनी साथी और गत ओलम्पिक चैम्पियन लिली किंग को पछाड़कर टोक्यो ओलम्पिक की महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 17 साल की जेकोबी अमेरिका की ओलम्पिक तैराकी टीम में जगह बनाने वाली अलास्का की पहली तैराक हैं। 
जेकोबी ने एक मिनट 4.95 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की ततजाना श्कोनमेकर ने एक मिनट 5.22 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता, जबकि लिली ने एक मिनट 5.54 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीतकर अमेरिका को स्पर्धा का दूसरा पदक दिलाया।

रिलेटेड पोस्ट्स