दिग्गज मुक्केबाज डिंग्को सिंह का निधन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई लोगों ने शोक जताया
नई दिल्ली।
भारत के पूर्व मुक्केबाज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक माने जाने वाले डिंग्को ने 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने डिंग्को के निधन पर शोक व्यक्त किया और बॉक्सर को भारत में खेल के प्रति दीवानगी पैदा करने का श्रेय दिया।
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखाए ष्डिंग्को सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एकए 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में डिंग्को के स्वर्ण पदक ने भारत में बॉक्सिंग चेन रिएक्शन को जन्म दिया। मैं शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति देए डिंग्को।
भारत के पेशेवर मुक्केबाजी सुपरस्टार विजेंदर सिंह ने कहा कि डिंग्को की जीवन यात्रा और संघर्ष हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- इस क्षति पर मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनके जीवन की यात्रा और संघर्ष हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहें। गौरतलब है कि महान मुक्केबाज डिंग्को सिंह को मई 2020 में कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया थाए लेकिन इस मुक्केबाज ने कोरोना को जल्द ही मात दे दी थी लेकिन कैंसर के आगे उन्होंने अपने बॉक्सिंग ग्लव्स उतार दिए। पिछले साल अप्रैल में डिंग्को को उनके लीवर कैंसर के इलाज के लिए इम्फाल से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था।
एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले दिग्गज बॉक्सर डिंग्को सिंह लंबे समय बीमार थे। डिंग्को सिंह का 2017 से ही लीवर कैंसर के लिए उपचार चल रहा था। उन्हें साल 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। वह मैरीकॉम जैसे कई स्टार बॉक्सरों के रोल मॉडल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स