दर्पण का विनय हरियाणा में दिखाएगा जौहर

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम में चयन
ग्वालियर।
17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद शहर में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में ग्वालियर का विनय सैनिक मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
दर्पण फीडर सेंटर के एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने बताया कि विनय सैनिक ग्वालियर के दर्पण फीडर सेंटर का एकमात्र खिलाड़ी है जिसका चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश टीम में किया गया है। विनय की इस सफलता पर हॉकी प्रशिक्षक संगीता दीक्षित, शिल्पा जैन, कृतिका चंद्रा, रितु तिर्की आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स