नीतल नारंग बनीं भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ ने बुधवार को नीतल नारंग को अपना अध्यक्ष चुना। पहली बार किसी महिला को महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया है। महासंघ की स्वर्ण जयंती के मौके पर नारंग को अध्यक्ष चुना गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वह पहले भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ की उपाध्यक्ष थीं और इस दौरान उन्होंने खेल को सुधारने और बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया।विज्ञप्ति के मुताबिक महासंघ ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना। वह राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की जगह लेंगी जिन्हें आजीवन अध्यक्ष बनाया गया।

रिलेटेड पोस्ट्स