मारकंडेश्वर की महिला और पुरुष हॉकी टीमों की खिताबी जीत

खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने किया शुभारम्भ
‘खेलो इंडिया का होगा लाइव प्रसारण’
खेलपथ प्रतिनिधि
शाहाबाद मारकंडा।
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में किया गया। जिसकी शुरूआत शुगरफेड के चेयरमैन विधायक रामकरण काला एवं खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने की। मारकंडेश्वर की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने खिताबी जीत दर्ज की। कोच अमनदीप सिंह ने बताया कि हॉकी की पुरुष व महिला आठ टीमों ने प्रतियोगिता में शिरकत की। 
पुरुषों की अंडर-17 के हॉकी मैचों में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम की टीम ने पहला, फिल्कर ब्रदर्स एकेडमी ने दूसरा स्थान और द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरूक्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम की टीम ने पहला, फिल्कर बदर्स एकेडमी की टीम ने दूसरा और शाहाबाद इलेवन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
पिहोवा में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना का कहर ढीला होने के बाद अब विकास कार्यों में फिर से तेजी लाई जाएगी। उन्होंने गांव भेरिया में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। खेलमंत्री ने कहा कि अगले साल होने वाले खेलों इंडिया 2021 का हरियाणा के विभिन्न जिलों से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 
दौड़ प्रतियोगिता में अंकित दौड़े सबसे तेज
कलायत। जय श्री जाहर वीर फिटनेस हेल्थ कल्ब की ओर से गांव थंबड़ में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संलिद्र प्रताप राणा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अंकित, तीसरा स्थान पाने वाले राघव राणा और चौथे पायदान पर रहने वाले रोहित को सम्मानित किया।

रिलेटेड पोस्ट्स