उड़ान ने खेल शख्सियतों को दिए मेजर ध्यानचंद और कैप्टन रूप सिंह अवॉर्ड
करतल ध्वनि के बीच देश-प्रदेश की 80 से अधिक खेल हस्तियां सम्मानित
खेलपथ संवाद
ग्वालियर। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के उपलक्ष्य में चैम्बर ऑफ कॉमर्स में 21वां राष्ट्रीय मेजर ध्यानचंद और कैप्टन रूप सिंह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के करकमलों से करतल ध्वनि के बीच देश-प्रदेश की 80 से अधिक खेल शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों का हौसला बढ़ाया तथा उन्हें स्वस्थ राष्ट्र की नींव का पत्थर निरूपित किया।
समारोह में चार राष्ट्रीय सम्मान, चार प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश, एक प्रशासक, 10 प्रशिक्षक, तीन सम्बर्द्धक, 55 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड तथा दस खेल शख्सियतों को कैप्टन रूप सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन की ने की, जबकि अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन चेतन कुशवाह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, जिला खेल अधिकारी अरविन्द राणा, कैप्टन रूप सिंह की पुत्रवधू विद्या देवी एवं भाजपा नेता महेश उमरैया बतौर विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत उड़ान के अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा ने किया तथा समारोह का संचालन संस्था के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने किया।
उड़ान ने इनका किया सम्मान
राष्ट्रीय सम्मान: सूरज वर्मा नोएडा, सुनील मौर्य दिल्ली, शिवकुमार दिल्ली, अलका रोहिरा ग्वालियर। खेल प्रशासक: विवेक पिशाल हॉकी, प्रशिक्षक: दिव्यांशी बघेल (हॉकी), बृजेन्द्र यादव झांसी (क्रिकेट), आदित्य सिंह, दतिया (वाटर स्पोर्ट्स), धीरेन्द्र चौधरी, संजना रोहरा, अदिति जाजौरिया, अनिल कुशवाह, सभी ग्वालियर (योगा), किशन दादोरिया (बाक्सिंग), शुभम सिंह (स्वीमिंग) एवं संग्राम सिंह दांगी। सम्बर्धक: आनंद दांगी दतिया, प्रीति शुक्ला दतिया, प्रताप सिंह ग्वालियर।
श्रेष्ठ खिलाड़ी: धृति अग्रवाल, बनारस, अवनि गर्ग, अलीगढ़, अन्वी सिंह, बरेली, श्रेया साधनी, मणिपुर, अनुष्का शिवहरे ग्वालियर (सभी ताइक्वांडो)। मान्या यादव भांडेर, सहाना सचदेव (क्रिकेट), वेदांत रूसिया, आकृत परमार, सत्यम दांगी, दतिया (थांगता) शास्वत राय, बिहार (ट्रॉयथलॉन), विजय पाल, ग्वालियर (खो-खो), प्रताप भानु पचौरी, एथलेटिक्स, दतिया, मोहतिज अली दतिया (शतरंज), कृष्णा राठौर, नंदीश शर्मा, डिम्पल कंवर, सचिन चहल ग्वालियर (स्वीमिंग), गरिमा काकवानी, दतिया, समायरा चावला, गर्व साही, ग्वालियर (बास्केटबॉल)। नंदिनी विश्वकर्मा, ग्वालियर (तैराकी), ओम तिवारी, यशस्विनी सिंह, ग्वालियर (बास्केटबॉल), गौरवी शुक्ला, शुभान खान, आदर्श पचौरी, अक्षत गुर्जर, भव्या राजपूत, बरखा नामदेव, ग्वालियर (योगा), युवराज सिंह यादव, ग्वालियर (वुशू), बलजीत सिंह सेंगर, भांडेर, अभिषेक कुमार (वालीबाल) श्रीनिधि शुक्ल, (शूटिंग), सुहानी भातेर (टेनिस), अभिषेक तोमर, ग्वालियर, भानुप्रताप गौर, काजल शाक्य, सीता भदौरिया, रिंकी यादव, भिंड (हैंडबाल), अरिलन राय, वेदांशी गुप्ता (योगासन), ग्वालियर, धारियां साहू (टियाथले), अनिरूद्ध सिंह चौहान, लक्ष्य पांडेय (बैडमिंटन) मिस्टी बाजपेयी, पवन सिंह जादौन, कृष्ण तोमर, अंशिका तिवारी (बाक्सिंग), साक्षी कुशवाह (फ्लोरवाल हॉकी), भानुप्रताप, भिंड (नेटबाल), फराज हुसैन (कुश्ती), बरखा नामदेव (योगा), महक परिहार, होशंगाबाद,स्नेहा दांवड़े बड़वानी, हुदा खान (हॉकी)।
प्राइड ऑफ मध्यप्रदेश
बृजेंद्र यादव क्रिकेट झांसी, अदिति जाजौरिया योगा ग्वालियर, संजना रोहरा योगा ग्वालियर, दिव्यांशी बघेल हॉकी मुरैना, आदित्य सिंह वाटर स्पोर्ट्स दतिया, धीरेंद्र चौधरी योगा, अनिल कुशवाह योगा दोनों ग्वालियर, संग्राम सिंह यादव जूडो दतिया, बिशन दादौरिया बॉक्सिंग, शुभम सिंह स्वीमिंग ग्वालियर।
कैप्टन रूपसिंह अवॉर्ड हॉकी
लाइफ टाइम हॉकी पर्सन अवॉर्ड ओपी पांडेय। श्रेष्ठ प्रशिक्षक अवॉर्ड फिरोज खान, मेहराजद्दीन कुरैशी। वर्तमान प्लेइंग अवॉर्ड जतिन वर्मा, सुहैल अली, राधिका शिवहरे शिवपुरी। नवोदित खिलाड़ी अवॉर्ड: रेहान खान, रूबी गुर्जर, अदिति सविता, लक्की कुशवाह।
