मेजर ध्यानचंद के नाम पर हो ग्वालियर का एक प्रमुख मार्गः जयभान सिंह पवैया

करतल ध्वनि के बीच बाल भवन में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रशासक सम्मानित

ओमी पांडेय मेजर ध्यानचन्द लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। कालजयी हॉकी खिलाड़ी दद्दा ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। ग्वालियर एमेच्योर ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा बाल भवन में आयोजित 21वें गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर के एक मुख्य मार्ग का नाम ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग की।

अतिथियों द्वारा करतल ध्वनि के बीच खिलाड़ियों और अपने समय के शानदार हॉकी खिलाड़ियों में शुमार रहे ओमी पांडेय, कराटे एसोसिएशन तथा वृक्षालय संस्था को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया और नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने मांग की है कि ग्वालियर के एक प्रमुख मार्ग का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए। दरअसल, श्री पवैया ने युवा पीढ़ी और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए देश के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में शहर की एक मुख्य सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने का सुझाव दिया।

अतिथियों ने अपने समय के शानदार हॉकी खिलाड़ी ओमी पांडेय को मेजर ध्यानचन्द लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्वालियर जिला कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था तथा वृक्षालय को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था के सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत गजेन्द्र तिवारी, पारितोष शर्मा, महेन्द्र बरैया, महेन्द्र खत्री, अखिलेश पचौरी, विनय कदम ने किया। कार्यक्रम का संचालन ग्वालियर एमेच्योर ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने किया। स्वागत भाषण ज्योदित्य भईयू भदौरिया ने दिया। आभार श्याम सिंह चौहान ने माना।

इनका हुआ सम्मान

प्रशासक: डॉ. बृजकिशोर प्रसाद एलएनआईपीई, मनोज राणा खेल अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, शिवपाल पटेरिया स्कूल शिक्षा विभाग, विजेता सिंह चौहान सहायक नोडल खेल अधिकारी नगर निगम ग्वालियर, मोतीलाल कुशवाह खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर।

प्रशिक्षक: वन्दना उइके हॉकी, अनुराग वर्मा क्रिकेट, धारा सिंह सिकरवार बॉक्सिंग, कुंवरराज कटारे कुश्ती, रितेश वर्मा टेनिस, शिवम सिंह भदौरिया एथलेटिक्स, आशा शर्मा हेल्थ कोच, भानु प्रताप नेटबॉल, अनिल कुशवाह, दीप्ति शिवहरे योगा, श्याम यादव, मधु बंसकर फुटबॉल, हनी गुर्जर कराटे।

खिलाड़ी: शैलेंद्र सिंह-अपूर्वा बुंदेला (हॉकी), आरव तिवारी-अनुष्का पाराशर (टेबल टेनिस), अहम प्रताप सिंह, दिनेश सिंह-नव्या तिवारी, नेहा निमिष (योगा), उदभव परते, जतिन जादौन, विधानवी अग्रवाल, अनन्या राणा, स्मृति शुक्ला, राधिका राठौर (ताइक्वांडो), युवराज राजावत, हर्षिता तोमर, पूजा शर्मा, कीर्ति बघेल, शिवांश पांडेय, सर्वेश शर्मा (टेनिस), सौरभ धाकड़, ऋषिका परिहार (वेट लिफ्टिंग), सौरभ गुर्जर, मुस्कान रावत (पॉवरलिफ्टिंग), सोनू जाटव, सानिया ख़ान (कुश्ती), वैभव रजक, मिष्ठी वाजपेयी (बॉक्सिंग), धैर्य साहू, विदित त्रिपाठी (तैराकी), विनीत सेन, निशा बघेल (खो-खो), गिर्राज शर्मा, ऋतु शर्मा (क्रिकेट), कार्तिक राजौरिया, आशी शर्मा (वॉलीबॉल), गौरव शाही, वैभवी राजावत (बास्केटबॉल), पुष्पेन्द्र सिंह, संजीवनी कुशवाह (रायफल शूटिंग), रणजीत परिहार, नकुल शर्मा, मुस्कान रजक, (एथलेटिक्स), आकाश भदौरिया, भानू, सनिका शर्मा, अनुश्री शर्मा (कराटे), पुष्पेंद्र भदौरिया, संजीवनी कुशवाह, कशिश राठौर (आर्चरी)।

रिलेटेड पोस्ट्स