राष्ट्रमंडल खेलों में दोहरे अंकों में पहुंची भारत के मेडलों की संख्या

खिलाड़ियों ने अब तक दो स्वर्ण, पांच रजत और 3 कांस्य पदक जीते

खेलपथ संवाद

ग्लासगो। भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की संख्या दोहरे अंकों में पहुंचा दी है। सोमवार को पैरा शॉटपुट खिलाड़ी शर्मिला धनकर ने एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शर्मिला कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बनीं।

भारतीय हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में पुरुषों की ऊंचीकूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में खेलते हुए कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाई, उन्हें जमैका के रोमेन बेकफोर्ड से पीछे रहते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा  भारोत्तोलक वल्लूरी अजया बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने एक-एक रजत पदक जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला शॉट पुट एफ-सत्‍तावन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शर्मिला धनखडॉ और कांस्य पदक जीतने पर शिल्पा के शायला को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता बनकर शर्मिला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शर्मिला धनकड को राष्ट्रमंडल खेलों में महिला शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मांडविया ने कहा कि शर्मिला राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी हैं। उन्‍होंने कहा कि शर्मिला के अदम्य साहस ने पूरे देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।

रिलेटेड पोस्ट्स