मध्यप्रदेश की हॉकी बेटियां महक और नौशीन नाज ओमान में दिखाएंगी जौहर
महिला यूथ हॉकी फाइव साइड एशियन चैम्पियनशिप में दिखाएंगी कौशल
खेलपथ संवाद
ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक परिहार (गोलकीपर) और नौशीन नाज (फॉरवर्ड) 20 से 25 जुलाई, 2026 तक मस्कट (ओमान) में आयोजित होने वाली महिला यूथ हॉकी फाइव साइड एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय टीम से जौहर दिखाएंगी।
महक परिहार और नौशीन नाज की यह उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा विकसित उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण व्यवस्था का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। भारतीय टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की समृद्ध खेल संस्कृति एवं महिला खिलाड़ियों की निरंतर बढ़ती उपलब्धियों का सशक्त प्रमाण है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश दोनों खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। पूर्ण विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से भारत के तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएँगी।
