मैदानों से,
होनहारों ने ओलम्पियन सैयद अली-सुजीत कुमार से सीखे गुर
स्पोर्ट्स किट प्रदान कर किया ग्रीष्मकालीन हॉकी शिविर का समापन
खेलपथ संवाद
लखनऊ। केडी सिंह बाबू सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश के चंद्रभान गुप्ता मैदान पर आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी शिविर में होनहारों ने पूर्व ओलम्पियन सैयद अली और सुजीत कुमार से गुर सीखे। शिविर के समापन अवसर पर हॉकी दिग्गजों ने हॉकी प्रतिभाओं से नियमित अभ्यास करने की सीख दी।
ग्रीष्मकालीन हॉकी शिविर में लगभग 50 होनहार प्रतिभागियों ने सैयद अली एवं सुजीत कुमार के अनुभवों का लाभ उठाते हुए संकल्प लिया कि वे भी इस खेल में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगे। शिविर के समापन अवसर पर मुकुल शाह, अविनाश श्रीवास्तव, एमएच बोरा एवं खुर्शीद अहमद आदि खेलप्रेमियों ने प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया तथा केडी सिंह बाबू सोसायटी द्वारा सभी प्रतिभाओं को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई।
