पहलवान विनेश का फोगाट की पंजीयन प्रक्रिया पूरी

गोंडा में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट में दिखाएंगी दम

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने वाले आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है। उन्होंने इससे पहले आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) उनकी भागीदारी में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।

डब्ल्यूएफआई का कहना था कि पंजीकरण पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के कारण केवल विनेश ही नहीं  बल्कि कई पहलवान शुरुआत में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। बाद में लिंक उपलब्ध होने पर विनेश अपना पंजीकरण कराने में सफल रहीं। विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मेरा पंजीकरण पूरा हो गया। कल लिंक बंद होने के कारण मैं पंजीकरण नहीं कर पाई थी। सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। 20 महीनों के बाद अपनी पहली प्रतियोगिता में उतरने को लेकर उत्साहित हूं।’

रिलेटेड पोस्ट्स