वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी में दम दिखाएंगी आरएनटीयू की बेटियां

18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम जयपुर रवाना, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

खेलपथ संवाद

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), भोपाल की महिला हॉकी टीम वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जयपुर रवाना हो गई। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला हॉकी टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता में आरएनटीयू की ओर से 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम मैदान में उतरेगी। टीम में सोनम राणा (बीपीएड प्रथम वर्ष), आश्रिता ठाकुर (एमपीईएस प्रथम वर्ष), पलक गुप्ता (एमपीईएस प्रथम वर्ष), आयुषी पटेल (बीपीएड प्रथम वर्ष), समीक्षा यादव (बीपीईएस प्रथम वर्ष), हुडा खान (बीपीएड प्रथम वर्ष), कनक पाल (बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष), सुजाता जयंता (बीपीईएस प्रथम वर्ष), साक्षी जैन (बीपीएड द्वितीय वर्ष), योगिता वर्मा (एमपीईएस प्रथम वर्ष), लवदीप कौर गिल (पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रथम वर्ष), पूजा कोरी (बीपीईएस प्रथम वर्ष), हिरवा पुरोहित (बीएससी प्रथम वर्ष), नेहा साउता (बीपीएड प्रथम वर्ष), गोलकीपर कृष्णा परिहार (बीपीईएस प्रथम वर्ष), दीक्षा भार्गव (बीपीएड प्रथम वर्ष), मुनमुनी दास (बीपीएड द्वितीय वर्ष) एवं अमना अजीज (बीए द्वितीय वर्ष) शामिल हैं।

टीम कोच देवकीनंदन कुशवाहा के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, जबकि डॉ. सतीश अहिरवार टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास के माध्यम से तैयारी की है। टीम को उम्मीद है कि बेहतर तालमेल, अनुशासन और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर वह प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी।

टीम की रवानगी के अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता तथा कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आरएनटीयू की महिला हॉकी टीम अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के साथ मध्यप्रदेश का भी गौरव बढ़ाएगी। विश्वविद्यालय परिवार ने टीम की सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

रिलेटेड पोस्ट्स