वीरेंद्र कंवर बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष

नागालैंड के प्रेम सिंह बेजोर को दो वोट से हराया

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। वीरेंद्र कंवर शनिवार को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने नागालैंड के प्रेम सिंह बेजोर को दो वोट से हरा दिया। कंवर को कुल 33 वोट मिले वहीं, बिहार के आनंद शंकर तीसरे कंडिडेट थे जिनके पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।

इन चुनावों में अंतरिम समिति का भी चयन किया गया। कंवर को 33 मत मिले जो बाजोर से दो ज्यादा थे। तीसरे उम्मीदवार बिहार के आनंद शंकर को एक भी मत नहीं मिला। राजस्थान के रामानंद चौधरी 33 वोट पाकर नए महासचिव बने, उन्होंने महाराष्ट्र के नीलेश जगताप को चार वोटों से हराया।

तेलंगाना के एनवी हनमनाथ और असम के सुशांत विश्वा 36-36 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गये जबकि हरी सिंह चौहान (ग्वालियर मध्य प्रदेश) ने कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीता। आनंद शंकर और कुलदीप वत्स ने दो संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल की।

बिनॉय जोश, मिथलेश कुमार, उत्तम राज, एस रामदास और पार्थ दास को कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया। इन चुनावों से पहले रोहित राजपाल की अगुवाई वाली तदर्थ समिति महासंघ का कामकाज देख रही थी।

न्यायालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति पी. कृष्ण भट (सेवानिवृत्त) ने मतदान कराया। इस दौरान खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) के प्रतिनिधि भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

रिलेटेड पोस्ट्स