सबसे बड़ी मां-भारत माता को सलाम करें
.jpg)
दिग्गज शूटर मनु भाकर का खास संदेश
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़। मशहूर भारतीय निशानेबाज़ और ओलंपियन मनु भाकर ने मदर्स डे के अवसर पर देशवासियों को एक खास संदेश दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारत माता को सबसे महान मां बताते हुए भावुक अपील की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा: “Our soldiers guard Bharat with great courage.
मनु भाकर ने न केवल भारतीय सेना के साहस और सेवा को सराहा, बल्कि सभी नागरिकों से यह आग्रह भी किया कि वे भारत माता के प्रति प्रेम, सम्मान और सेवा का भाव रखें। उन्होंने मदर्स डे को भारत माता को समर्पित करते हुए यह संदेश दिया कि देश सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
उनके इस पोस्ट को बड़ी संख्या में लोगों ने सराहा और साझा किया। कई यूज़र्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनु जैसे युवा खिलाड़ी देश के लिए न सिर्फ खेल में, बल्कि विचारों से भी प्रेरणा बनते हैं। गौरतलब है कि मनु भाकर देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।