मैदानों से,
हरियाणा ने कर्नाटक तो मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को हराया

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप के पांचवें दिन हरियाणा ने कर्नाटक को 5-1 से तो मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से पराजित किया।
हरियाणा की टीम ने शुरू से बढ़त बनाए रखी और अंत तक उसने विपक्षी टीम को एक गोल के अलावा कोई मौका नहीं दिया। उधर, पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
असम ने उत्तराखंड को 1-0 से हरा दिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया। वहीं झारखंड की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 9-2 के भारी अंतर से हराया। हरियाणा हॉकी फेडरेशन के महासचिव सुनील कुमार मलिक ने बताया कि महिला हॉकी टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।