परणीति नायक ने जिम्नास्टिक विश्व कप में कांस्य जीता

दीपा कर्माकर नहीं जीत सकीं कोई पदक
खेलपथ संवाद
काहिरा।
परणीति नायक ने पेरिस ओलम्पिक क्वालीफाइंग एफआईजी अपारेटस विश्व कप में कांस्य पदक जीत लिया। 28 वर्षीय जिम्नास्ट ने वॉल्ट पर 13.616 का स्कोर किया। फाइनल में पहुंचीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दीपा कर्माकर पांचवें स्थान पर रहीं। उनका स्कोर 13.383 रहा।
उत्तर कोरिया की एन चांग ओक (14.233) ने स्वर्ण और बुल्गारिया की वेलेंटीना जॉर्जिएवा (13.616) ने रजत जीता। वेलेंटीना और परणीति के अंक समान रहे, लेकिन तकनीकि दक्षता पर उन्हें रजत मिला। यह विश्व कप में अरुणा बुद्धा रेड्डी (2018) और दीपा कर्माकर (2018) के बाद भारतीय जिम्नास्ट का तीसरा पदक रहा। क्वालीफाइंग दौर में दीपा 13.449 के साथ तीसरे और परणीति 13.166 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही थीं।

रिलेटेड पोस्ट्स