कांसे की लड़ाई में भारत से जापान हारा

महिला हॉकी टीम ने 2-1 से हराया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांस्य के टीम के लिए क्या मायने हैं।
सेमीफाइनल में चीन से 0-4 से हारने के साथ पेरिस ओलम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भारत की उम्मीदें ध्वस्त हो गई थीं। इसके बावजूद टीम ने जापान की चुनौती का डटकर सामना करते हुए कांस्य पदक का मुकाबला जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स