रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

अर्जुन-अरविंद की जोड़ी फाइनल में
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
रोइंग में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6: 55.78 के समय के साथ रेपचेज-1 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
लाइटवेट पुरुष डबल्स स्कल्स में बेहतर प्रदर्शन के साथ भारतीय जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। जापान (7: 05.91) और फिलिपीन (7: 10.97) तीसरे स्थान रहा। इस बीच सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह की अन्य भारतीय जोड़ी ने (6: 48.06) डबल स्कल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इराक ने भी फाइनल ए में प्रवेश किया। इसके अलावा हांगकांग, चीन, श्रीलंका और कुवैत ने भाग लिया।

रिलेटेड पोस्ट्स