भारत का चीन को मुंहतोड़ जवाब, खेल मंत्री का दौरा रद्द

अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने का मामला गरमाया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
हांगझोऊ एशियाई खेलों से पहले भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ गया है। दरअसल, खेलों से पहले चीन की एक नापाक हरकत सामने आई। उसने हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों में वीजा नहीं दिया। ये वही तीन खिलाड़ी हैं, जिनके साथ चीन में कुछ महीने पहले हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में भी बदसलूकी की गई थी और उन्हें नत्थी वीजा दिया गया था। 
अब फिर से इन तीनों को चीन ने वीजा जारी नहीं किया। ऐसे में ये तीनों भारत की वुशू टीम के साथ हांगझोऊ रवाना नहीं हो सके। अब यह मामला गरमा गया है। भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पहले एशियाई खेलों के लिए चीन का दौरा करने वाले थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

रिलेटेड पोस्ट्स