आज बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी

फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम के लिए करो या मरो वाला मैच
महिला फुटबॉल टीम का चीनी ताइपे से सामना
खेलपथ संवाद
हांगझोऊ।
चीन के खिलाफ 1-5 से करारी हार खाने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को बांग्लादेश के सामने होगी। भारत को नॉकआउट में पहुंचनने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। चीन के खिलाफ भारतीय टीम बिना किसी अभ्यास सत्र के उतरी थी। पहले 45 मिनट में भारतीय टीम ने चीन को 1-1 की बराबरी पर रोके रखा, लेकिन अंतिम क्षणोंं में हांगझोऊ पहुंचने के चलते तैयारियों के आभाव में टीम दूसरे हाफ में बिखर गई।
बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह टीम भारत को हमेशा कड़ी टक्कर देती आई है। उसे भी अपने पहले मुकाबले में म्यानमार के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बांग्लादेश भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि चिंगलेनसना सिंह हांगझोऊ पहुंच गए हैं। उनके इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। 
चिंगलेनसना सिंह वीजा नहीं मिलने के चलते टीम के साथ नहीं जा पाए थे। उन्हें एक्सप्रेस वीजा के जरिए भेजा गया है। आशालता देवी के नेतृत्व में भारतीय महिला फुटबॉल टीम भी एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसे ग्रुप स्टेज में अपना पहला मैच चीनी ताइपे के खिलाफ खेलना है। यह मैच शाम पांच बजे से खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में चीनी ताइपे के अलावा थाईलैंड है। 

रिलेटेड पोस्ट्स