राजेश्वरी कुमारी ने दिलाया ओलम्पिक कोटा

निशानेबाजी में भारत का सातवां ओलंपिक कोटा
खेलपथ संवाद
बाकू।
भारत की महिला ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने गुरुवार को देश को अगले साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक में कोटा दिला दिया। यह भारत का निशानेबाजी में सातवां ओलम्पिक कोटा है। वह आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहीं। 
एशिया की ओलम्पिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह की बेटी 31 साल की राजेश्वरी इस चैम्पियनशिप में पदक नहीं जीत पाईं। राजेश्वरी महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी में शगुन चौधरी के बाद देश को पेरिस ओलम्पिक कोटा दिलाने वाली दूसरी निशानेबाज हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स