जमशेदपुर एफसी की ग्रुप में पहली जीत

एश्ले के हेडर की मदद से इंडियन नेवी को हराया
खेलपथ संवाद
कोलकाता।
एश्ले कोलीज के दूसरे हाफ में किए हेडर की मदद से जमशेदपुर एफसी ने 132वें डूरंड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्रुप बी के मुकाबले में जमशेदपुर ने एकमात्र गोल से जीत हासिल की। एश्ले ने इंडियन नेवी के खिलाफ हुए मैच का इकलौता गोल 70वें मिनट में किया। मुंबई सिटी ग्रुप में छह अंक लेकर सबसे ऊपर है।
जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं। पिछले मैच में जमशेदपुर को मुंबई सिटी से 0-5 से हार मिली थी। नेवी के खिलाफ कोच ने टीम में छह बदलाव किए थे। टीम के लिए एश्ले और साधू मरांडी ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालाकि पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ था।

रिलेटेड पोस्ट्स