पंजाब यूनिवर्सिटी की बल्ले-बल्ले, बनी ओवरऑल चैम्पियन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सादगी से समापन
खेलपथ संवाद
वाराणसी।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ दूसरी बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने में सफल हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने इससे पहले 2020 में भी ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इन खेलों के दूसरे संस्करण में जैन यूनिवर्सिटी कर्नाटक ओवरऑल चैम्पियन रही।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022-23 में पंजाब यूनिवर्सिटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 69 पदक हासिल कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। जिसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. दलविन्द्र सिंह ट्रॉफी लेने के लिए खुद लखनऊ पहुंच गए। पंजाब यूनिवर्सिटी दूसरी बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने में सफल हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने इससे पहले 2020 में भी ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। जबकि अब 2022-23 खेलो इंडिया में यूनिवर्सिटी ने फिर यह खिताब जीता है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पंजाब यूनिवर्सिटी के 211 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया था। जिसमें 35-40 के करीब ऑफिशियल और कोच शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने कुश्ती, योगा, रोइंग, आर्चरी, जूडो, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, फेसिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेनिस, तैराकी, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिग, बास्केटबॉल और शूटिंग गेम्स में हिस्सा लिया था।
पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने इन खेलों में झटके पदक- शूटिंग- छह स्वर्ण, चार रजत, चार कांस्य- कुल 14 पदक, तैराकी- दो स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य कुल छह पदक, कुश्ती- एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य- कुल तीन पदक, बास्केटबॉल- एक कांस्य पदक, रोइंग- 11 स्वर्ण, चार रजत, छह कांस्य कुल-21 पदक। एथलेटिक्स- तीन स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य सहित पांच पदक। फेंसिंग- तीन रजत तथा एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक। जूडो- एक स्वर्ण तथा चार कांस्य पदक सहित पांच पदक, तीरंदाजी में दो कांस्य पदक,  बॉक्सिंग- दो स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य सहित कुल पांच पदक, वेटलिफ्टिंग में एक रजत पदक जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स