तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की चांदी

भारत ने अब तक जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक 
अंताल्या।
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को तीरंदाजी विश्व कप पहले चरण में शूट आफ में चीन से मिली पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम की नजरें 2010 के बाद विश्व कप में पहले स्वर्ण पदक पर थीं।
तरुणदीप राय, अतनु दास और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय टीम ने 0-4 से पिछड़ने के बाद बराबरी की और मुकाबले को शूटआफ में खींचा। भारत के दो स्वर्ण और एक रजत पदक हो गए हैं। धीरज व्यक्तिगत वर्ग में भी पदक की दौड़ में हैं। भारतीय टीम का दूसरे सेट में प्रदर्शन खराब रहा जिसमें 60 में से 50 अंक ही बना सकी जबकि चीन ने छह अंक लिये। भारत की शुरुआत धीमी रही और चीन ने एक अंक से पहला सेट जीता। तीसरे सेट में भारत ने वापसी करके पांच बार दस का स्कोर किया। भारत ने चौथा सेट भी एक अंक से जीता। भारत ने आखिरी बार पुरुषों के रिकर्व वर्ग में विश्व कप स्वर्ण पदक 2010 में शंघाई में जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स