जूनियर हॉकी में भारतीय बेटियों की दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की। मेहमान टीम ने पहले क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की और आक्रमण में अनुशासन दिखाया। 
टीम ने पहले ही मिनट में अनु की बदौलत गोल किया। फिर उप कप्तान रूजाता डाडासो पिसाल ने नौवें मिनट में बढ़त दोगुनी की। टीम ने 26वें मिनट में ज्योति छत्री के मैदानी गोल की बदौलत स्कोर 3-0 किया जिन्होंने अगले ही मिनट में इसे 4-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय जूनियर महिला टीम ने 29वें मिनट में दीपिका और 30वें मिनट में दो और गोल कर दिये। 
चौथे क्वार्टर में अनु ने 54वें और दीपिका सीनियर ने 59वें मिनट में गोल दागे। हफ्ते के शुरू में भारत ने अपना अभियान 8-1 की शानदार जीत से किया था। दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम की अंडर-21 एशिया कप की तैयारियों का हिस्सा है। टीम अब सोमवार को अगला मैच खेलेगी जिसके बाद 24 और 25 फरवरी को उसका सामना दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम से होगा।

रिलेटेड पोस्ट्स