दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया

बेल्जियम और जर्मनी का मुकाबला रहा ड्रॉ
विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
राउरकेला।
ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है। बता दें कि 17 जनवरी को हॉकी विश्व कप में दो मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया वहीं, दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम और दो बार की विजेता जर्मनी के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दरअसल, मौजूदा विजेता बेल्जियम ने 16 जनवरी को हॉकी विश्व कप 2023 में दो बार की चैम्पियन टीम जर्मनी के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। बता दें कि बेल्जियम पूल बी में गोल अंतर से शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद जर्मनी के भी इतने ही अंक हैं। जहां बेल्जियम की टीम एक समय मैच में 1-2 से पीछे चल रही थी। तब मैच के खत्म होने में छह मिनट के दौरान वेग्नेज विक्टर ने मैदानी गोल करके मुकाबला 2-2 से बराबर पर ला दिया।
इसके अलावा कोरिया की हॉकी टीम ने विश्व कप 2023 में जापान पर दूसरी जीत हासिल की। कोरिया ने जापान को 2-1 से हरा दिया। यह हॉकी विश्व कप के इतिहास में कोरिया की जापान पर दूसरी जीत है। इससे पहले कोरिया ने जापान को 2002 विश्व कप में 3-0 से हराया था। इसके साथ ही कोरिया ने मौजूदा विश्व कप में भी पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैचों में एक जीत, एक हार के साथ तीन अंक हैं। वहीं, जापान अपने दोनो मैच हार चुका है। मैच के हीरो कोरिया के ली जुंगजुन रहे जिन्होंने दो मैदानी गोल दागे। 

रिलेटेड पोस्ट्स