पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया में करेंगी तैयारी

न्यूयार्क में खेलेंगे पहलवान बजरंग पूनिया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया के बेलमेकेन में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सेराफिम बेर्जाकोव की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगी और खेल मंत्रालय इसके लिए टॉप्स के जरिये आर्थिक मदद करेगा। तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के साथ उनके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे। 
बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां शिविर 19 दिनों तक चलेगा और इस शिविर में शीर्ष पहलवान बिलयाना दुदोवा (2021 विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण विजेता) और इवेलिना निकोलोवा (2020 ओलम्पिक कांस्य विजेता) भी जुड़ सकते हैं। इसके अलावा खेल मंत्रालय बजरंग पूनिया की भी सहायता करेगा जो 18-19 नवम्बर को न्यूयॉर्क में बिल फेरेल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। बजरंग और विनेश ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इन दोनों से आगामी एशियन गेम्स में काफी उम्मीदें हैं। एशियन गेम्स को इस साल स्थगित कर दिया गया था। अब वह अगले साल सितम्बर-अक्टूबर में खेला जाएगा।

रिलेटेड पोस्ट्स