भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत

घाना को पहले मैच में 5-0 से रौंदा
बर्मिंघम।
महिला हॉकी में भारत ने घाना को अपने पहले मैच में 5-0 से रौंद दिया। टीम इंडिया के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरी है। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार शुरुआत की है। उसने घाना को अपने पहले मैच में 5-0 से रौंद दिया। टीम इंडिया के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सलिमा टेटे ने भी स्कोर किया। अब भारतीय महिला टीम शनिवार (30 जुलाई) को वेल्स के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप मैच में उतरेगी। टीम इंडिया को अभी भी कई क्षेत्रों में काम करना है। गोलकीपर सविता पूनिया अगर मजबूती से खड़ी नहीं होती तो घाना की टीम भी चार से ज्यादा गोल कर सकती थी। वहीं, पेनल्टी कॉर्नर में भारतीय खिलाड़ी कमजोर दिखीं। 11 पेनल्टी कॉर्नर में टीम सिर्फ एक ही गोल कर पाई। इस पर भारतीय टीम प्रबंधन को आगे काम करना होगा।
भारत की संगीता कुमारी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। उन्होंने घाना की गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। संगीता के बाद गुरजीत ने भी गोल कर दिया। यह मैच में उनका दूसरा गोल है। भारत अब 4-0 से आगे हो गया है। भारत के लिए पांचवां गोल सलिमा टेटे ने किया। गोल्ड कोस्ट (2018) में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थीं। इस बार सविता पूनिया की टीम पदक लेकर ही लौटना चाहेगी। हाल ही में हुए विश्वकप में भी भारत 9वें स्थान पर रहा था। हालांकि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रही थीं। उससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है। 

रिलेटेड पोस्ट्स