खिलाड़ियों के लिये एक्सपो बना आकर्षण का केंद्र

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021
खेलपथ संवाद
पंचकूला।
 खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक ओर जहां देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी खेल सुविधाओं का आनंद उठा रहे हैं तो दूसरी ओर यहां पर लगाया गया खेल एक्सपो भी उनके आकर्षक का केंद्र बना है। देश भर के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से आए लगभग 8500 से अधिक खिलाड़ी व उनके साथ आए खेल अधिकारी स्टेडियम से पंचकूला की पहाड़ियों का आनंद ले रहे हैं तो खिलाड़ी खेल गांव में उपलब्ध अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रकचर पर स्वयं का प्रदर्शन कर दर्शकों को उत्साहित कर रहे है। 
क्रेडल टू मेडल में जहां हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि व ओलम्पिक खेलो के लिए क्वालीफाई करने पर आगे की तैयारियों के लिए दी जाने वाली 5 लाख रूपये की अग्रिम राशि भी अन्य प्रदेशों के खेल अधिकारी व खिलाड़ी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रदर्शनी में हेफेड, वीटा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग,डेकलोथोम, स्पोर्ट्स साइंस मेड ईजी, नीविया स्पोर्ट्स व हेल्थ केयर पर लगाए गए स्टाल भी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। 
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं तो आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति से भी खिलाड़ी उत्साहित दिखे। शनिवार को यूथ गेम्स के शुभंकर विजया द टाइगर और जया द ब्लैकबक अखाड़े में नाचते हुए आए। हालांकि, सबसे जोरदार तालियां और जोश हरियाणा के अपने शुभंकर 'धाकड़ द बुल' के लिए देखने को मिला। इसे ट्रैक्टर पर स्टेडियम में 'हम, हम, हम- खेलो इंडिया एंथम के साथ ले जाया गया। पहली बार हरियाणा ने राज्यव्यापी मशाल रिले का भी आयोजन किया। 
अचीवर एरेना में कपिल से लेकर नीरज
अचीवर एरेना में कपिल देव से लेकर ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा,  हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह व साक्षी मलिक, सायना नेहवाल, योगेश्वर दत, गीता फोगाट, दीपा मलिक व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आदि शामिल हैं। इन सभी की जीवनी के बारे में खिलाड़ी उत्सुकता से जानकारी ले रहे हैं। अचीवर एरेना में खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह बनाम फिलकर सिंह को देखकर भी इस एक्सपो में आने वाले खिलाड़ी आश्चर्यचकित हो रहे हैं। पंचकूला का ताऊ देवी लाल स्टेडियम देशके अलग-अलग हिस्सों से आये युवा खिलाड़ियों से गुलज़ार हो रहा है। ताऊ देवी लाल स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स अगले 10 दिनों तक पदक के लिए खिलाडिय़ों के दम-खम का गवाह बनेगा। 2,262 लड़कियों सहित 4,700 से अधिक एथलीट 5 स्वदेशी खेलों सहित 25 रोमांचक खेलों में स्वर्ण और गौरव के लिए संघर्ष करेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स