जी. साथियान का फ्रेंच क्लब से करार

2024 ओलम्पिक की करेंगे तैयारी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
शीर्ष स्तर के भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 2022-23 सत्र के लिए फ्रांस के शीर्ष टीयर प्रो ए लीग क्लब जुरा मोरेज टेनिस डि टेबल से करार किया। साथियान इस प्रतिष्ठित लीग में अपना पदार्पण करेंगे। वह पेरिस ओलम्पिक के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयारी करने को प्रतिबद्ध हैं। 
राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य जीतने वाले साथियान ने कहा, यह साझा करके काफी खुशी हो रही है कि मैंने 2022-23 सत्र के लिये फ्रांस के शीर्ष टीयर लीग के साथ करार किया है। 
दुनिया का 33वें नंबर का खिलाड़ी चीन के हांगजोऊ में एशियाई खेलों के बाद लीग में खेलना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा,  पेरिस 2024 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए यह अच्छी तैयारी होगी। एशियाई खेलों के क्लब से जुड़ने की संभावना है।

रिलेटेड पोस्ट्स