चंडीगढ़, हरियाणा राष्ट्रीय जूनियर हॉकी के सेमीफाइनल में

कोविलपट्टी (तमिलनाडु)। चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतिम चार में ओडिशा का सामना चंडीगढ़ से होगा जबकि उत्तर प्रदेश की भिड़ंत हरियाणा से होगी। 
बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-2 से शिकस्त दी। हरियाणा ने दीपक (चौथे, 27वें और 46वें मिनट) की हैटट्रिक और अमनदीप (चौथे और 32वें मिनट में) के दो गोल की मदद से घरेलू टीम तमिलनाडु पर 7-3 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 9-0 से रौंद दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स