हॉकी में चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 23-0 से हराया

हरियाणा की दिल्ली पर 3-0 से जीत
सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
पुणे।
कर्नाटक और चंडीगढ़ ने 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। कर्नाटक ने अरुणाचल प्रदेश को 14-0 और चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 23-0 से रौंदा।
अन्य मैचों में  पुंडुचेरी हॉकी अकादमी ने हॉकी जम्मू-कश्मीर को  5-1 से और आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 4-1 से हराया। मणिपुर ने राजस्थान को 7-3 से और हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी। अंडमान एवं निकोबार की टीम पूल डी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ नहीं उतरी और उसने मैच गंवा दिया। पंजाब को 5-0 से विजेता घोषित किया गया।

रिलेटेड पोस्ट्स