अभिभावक बच्चों को खेलों की तरफ करें प्रेरितः पूजा चौधरी

खेल  तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर माध्यम  खेलपथ संवाद बागपत। यदि समाज और राष्ट्र को निरोगी रखना है तो प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को खेलों की तरफ प्रेरित करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा हैं। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कहना है आंचल बहुउद्देश्यीय खेल एकेडमी बागपत की संस्थापक संचालक पूजा चौधरी का। पूजा चौधरी का कहना है कि खेल कई प्रकार के होते हैं, .......

हरियाणा और यूपी राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की आठ टीमें तय खेलपथ संवाद चेन्नई। तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आठवें दिन दादरा और नगर हवेली दमन और दीव हॉकी, हॉकी हरियाणा, तेलंगाना हॉकी, गोवा हॉकी और मणिपुर हॉकी ने जीत दर्ज की। इस बार चैम्पियन कौन होगा इसके लिए आठ टीमों के नाम सुनिश्चित हो गए हैं। इस बार भी कमोबेश पिछले साल वाली कहानी ही.......

यूपी को हराकर विद्या भारती के बालकों ने जीता वॉलीबाल का खिताब

बालिका वर्ग में गुजरात को हराकर पश्चिम बंगाल बना चैम्पियन  खेलपथ संवाद बरेली। बरेली में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को बालक वर्ग में विद्या भारती की टीम ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। बालिका वर्ग में गुजरात को 3-0 से मात देकर पश्चिम बंगाल चैम्पियन बना। बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बा.......

विश्व नौकायन में रोहित पुंडीर ने जीता स्वर्ण पदक

यमुनानगर के लाल ने फिलीपींस में फहराया तिरगा खेलपथ संवाद यमुनानगर। यमुनानगर के निवासी और पेशे से अधिवक्ता रोहित पुंडीर ने फिलीपींस में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप नौकायन रेस में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल यमुनानगर बल्कि पूरे भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है।  इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन रोहित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर .......

चौमुंहा में 60 लाख की लागत से बनेगा अनोखा गौसेवा सदन

श्रीराधामोहन गौशाला में एक छत के नीचे पांच सौ गायों का होगा पोषण मथुरा संवाद चौमुहां। रविवार नौ नवम्बर को गोपाष्टमी के अवसर पर मथुरा-दिल्ली हाईवे स्थित श्रीराधामोहन  गौशाला में 60 लाख रुपए की लागत से  बनने वाले गौसेवा सदन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया जाएगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास महाराज के प्रयासों से बनने वाले इस आधुनिकतम गौसेवा सदन में एक छत के नीचे पांच सौ गायों को हर सुविधा मुहैया .......

फाइनल में पहुंचीं स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ हॉस्टल की टीमें

हनुमान कप हॉकी प्रतियोगिता: साई सेंटर और यूपी पुलिस की चुनौती टूटी खेलपथ संवाद लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ हॉस्टल ने अपने मुकाबले जीतते हुए हनुमान कप राज्य हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने यूपी पुलिस को 2-0 और लखनऊ हॉस्टल ने साई सेंटर को 4-3 से पराजित किया।  पदमश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और यूपी पुलिस के बीच कड़ी टक्क.......

बाक्सर अंजली और पूजा बोहरा ने जमाए स्वर्णिम पंच

स्टेट वुमन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में चार महिला मुक्केबाजों ने जीते पदक खेलपथ संवाद भिवानी। रोहतक में 4 से 7 नवम्बर तक आयोजित स्टेट वुमन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप  में कैप्टन हवा सिंह बॉक्सिंग अकादमी की महिला मुक्केबाजों ने 4 पदक प्राप्त कर अकादमी व जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण को दिया।  अकादमी के महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंजली .......

सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी तनुश्री ने चाइना में जीता सिल्वर मेडल

जिंगशान में आयोजित हुई फोर्थ वर्ल्ड जूनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता खेलपथ संवाद लखनऊ। चीन के जिंगशान में आयोजित फोर्थ वर्ल्ड जूनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की बेटी व शहर के रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा तनुश्री पांडेय ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 21 वर्षीय तनुश्री की उपलिब्ध पर परिजनों, शिक्षकों व सहपाठियों ने बधाई दी है। भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ की ओर से चीन के जिंगशान में एक से छह नवम्बर तक खेली गई प्रतियोगिता .......

योगी आदित्यनाथ सरकार बेटियों को बनाएगी खिलाड़ी

एक जिला, एक खेल योजना के बाद अब एक केजीबीवी, एक खेल की सौगात खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के लिए एक जिला, एक खेल योजना के बाद अब एक केजीबीवी, एक खेलना योजना लागू करने जा रही है। इससे लगभग 82 हजार छात्राएं जहां लाभान्वित होंगी वहीं लगभग आठ सौ महिला प्रशिक्षकों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 82,120 बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं .......

नंदिनी सिंह ने जीते तीन स्वर्ण पदक

इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। हाल ही में: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में नंदिनी सिंह ने भाग लेते हुए 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं एकल व मिक्स पूमसे में भाग लेते हुए दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नंदिनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से कालेज का नाम रोशन किया। नंदिनी कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा.......