भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष पी.टी. ऊषा ने लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) की तदर्थ संस्था को राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के पैन कार्ड का धोखाधड़ी से बैंक खाता खोलने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। तदर्थ समिति को लिखे अपने पत्र में, आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा ने आरोप लगाया कि बैंक खाता उनकी पूर्व स्वीकृति के बिना खोला गया है और कथित तौर पर इस खाते का संचालन समिति के अध्यक्ष और एक .......
चुनाव में वीके ढल को 36-21 से हराया, 2025 तक रहेंगे पद पर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को हुए चुनावों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वीके ढल को 36-21 से हराया। यह पद पिछले साल से खाली था। ऐसे में ओडिशा के पूर्व सांसद एनआरएआई के दैनिक कामकाज की देखभाल कर रहे थे। पिछले साल रणिंदर सिंह ने इस पद से इस्तीफा दिया था। पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश ज.......
एआईटीए ने किया दावा, सामने आई नागल की प्रतिक्रिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पीठ में खिंचाव का हवाला देते हुए स्वीडन के खिलाफ हाल ही में डेविस कप मुकाबले से हटने का फैसला किया था। हालांकि, इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने गुरुवार को बड़ा दावा किया है। एआईटीए का कहना है कि नागल ने डेविस कप मुकाबले में खेलने के लिए 50000 यूएस डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) की वार्.......
चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलपथ संवाद चांग्झू (चीन)। भारत की मालविका बंसोड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हराया। दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट बचाए और इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी तुनजुंग को 46 मिनट में .......
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के डिफेंडर अनवर अली का निलम्बन वापस ले लिया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्लेयर्स स्टेटस कमेटी (पीएससी) ने दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी दी। महासंघ की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि इस मुद्दे पर समिति नए सिरे से विचार करेगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद विस्तृत आदेश जारी करेगी। दरअसल, अदालत शुक्रवार को पीएससी के फैसले के खिलाफ अली .......
दिग्गज फुटबॉलर ने खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार बताया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर बड़ा हमला बोलते हुए मौजूदा पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। भूटिया ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय संस्था को जिम्मेदार ठहराया। भूटिया ने एआईएफएफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय फुटबॉल के लिए रोडमैप के अभाव.......
पुरुष और महिला टीमों को मिली जीत खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और आर वैशाली ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरुआत कराई। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की, जिसमें यह भाई-बहन की जोड़ी चमकी। भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। प्रज्ञानंद ने शुरु.......
पेरिस ओलम्पिक में उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले परिणाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि 2024 पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है। एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। सुमरिवाला ने कहा, पेरिस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई। एथल.......
टीम इंडिया ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल ने दागे सबसे अधिक तीन गोल खेलपथ संवाद बीजिंग। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 8-1 से रौंद दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत के लिए पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने आठ गोल दागे। इनम.......
कहा- 'एक तस्वीर खींची गई, उसमें भी राजनीति हुई' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा पर पेरिस ओलम्पिक 2024 में उनकी दुखद यात्रा के दौरान पर्याप्त समर्थन नहीं देने का आरोप लगाया है। विनेश ओलम्पिक खेलों में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 30 साल की इस पहलवान ने महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल के लिए क्वालीफाई.......